Product Description
रेगिस्तान में रहने वाले घुमक्कड़ लोगों की जीवन शैली, लोकगायन से जुड़ी जातियों का समाज में स्थान और जटिल सामाजिक तानेबाने में उपजे विजातीय प्रेम की गहरी टीस भरी कहानी है, छोरी कमली। इस कहानी में मांगणियार लोकगायक और घुमक्कड़ जोगी लड़की का प्रेम मेरुदंड है और उसके आस-पास रेगिस्तान का जीवन और रेत का बारीक सौंदर्य उकेरा हुआ है। लोकप्रिय कहानीकार किशोर चौधरी की यह कहानी, उनके दूसरे कहानी-संग्रह 'धूप के आईने में' प्रकाशित की गई थी। कहानी 'छोरी कमली' में उकेरे गए रेगिस्तान को पाठकों ने ख़ूब पसंद किया। कालबेलिया नर्तकी कमली के नाच और मांगणियार गायक के सुरों के प्रेम में आलोड़ित हो जाने वाले पाठकों और रेगिस्तान के चाहने वालों के लिए यह कहानी-संग्रह 'छोरी कमली' शीर्षक के साथ पुनः प्रस्तुत है।
About the Author
रेगिस्तान में जन्मे किशोर चौधरी हिंदी साहित्य में स्नातक तथा पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। कविता और कहानी कहने वाले किशोर चौधरी का लोकप्रिय कहानी-संग्रह ‘चौराहे पर सीढ़ियाँ’ प्रेम में टूटन, बिछोह और धोखों के कथानक को इस तरह सामने रखता है कि पाठक उन कहानियों को अपने निकट घटित होते हुए महसूस करता है। वहीं 'जादू भरी लड़की' कहानी-संग्रह प्रेम और जिजीविषा की गहरी कहानियाँ समेटे हुए है। किशोर की कहानियाँ आधुनिक कहानी-परंपरा को अनुभूतियों और बिंबों के माध्यम से नए स्तर पर ले जाती हैं।
Item Weight | 130 g | ||
Paperback | 160 pages | ||
ISBN-10 | 9387464008 | ||
ISBN-13 | 978-9387464001 | ||
Dimensions | 20.3 x 25.4 x 4.7 cm | ||
Publisher | Hind Yugm; First edition (5 January 2018) | ||